Sarkari Result Railway युवाओं के लिए रेलवे में 7703 पदों पर मौका
रेलवे में में तकनीकी कौशल विकसित करने के इच्छुक युवाओं से नॉर्दर्न रेलवे एवं सेंट्रल रेलवे ने विभिन्न क्लस्टर में अप्रेंटिस के कुल 7512 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इसके साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेंट्रलाइज्ड एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन के तहत आइसोलेटेड कैटेगरी के भी 191 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. जानें विस्तार से

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने नॉर्दर्न रेलवे एवं सेंट्रल रेलवे के विभिन्न क्लस्टर में अप्रेंटिस के कुल 7512 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इस पहल के तहत युवाओं को रेलवे की विभिन्न यूनिटों में काम सीखने और अपने ट्रेड से जुड़ा अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा.
Table of Contents
नॉर्दर्न रेलवे में भरे जायेंगे अप्रेंटिस के 4651 पद
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्दर्न रेलवे ने विभिन्न डिवीजन, यूनिट एवं वर्कशॉप में अप्रेंटिस के 4651 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये है.
क्लस्टर के अनुसार पद
लखनऊ 1525
दिल्ली 1312
फिरोजपुर 740
मुरादाबाद 63
अबाला 979
जम्मू 32
आवेदन के लिए योग्यता : मान्यताप्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आइटीआइ प्रमाणपत्र होना चाहिए. अभ्यर्थी की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच हो.
चयन प्रक्रिया : दसवीं व आइटीआइ में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर चयन किया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन : उत्तर रेलवे की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है. एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना है.
आवेदन की अंतिम तिथि : 11 दिसंबर, 2026.
विवरण देखें : https://rrcnr.org/downloads/Notification_Act_Appretice_2026.pdf
सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2861 पदों पर करें आवेदन
सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के 2861 पदों पर आवेदन मांगे हैं. इसके तहत मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर क्लस्टर की विभिन्न यूनिटों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया जायेगा.
योग्यता : मान्यताप्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी /एससीवीटी से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना चाहिए.
आयु सीमा : आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.
चयन प्रक्रिया : चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा. स्टाइपेंड व प्रशिक्षण अवधि अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष है. चयनित उम्मीदवारों को 9600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा.
ऐसे करें आवेदन : इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रल रेलवे की रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की अंतिम तिथि : 2 दिसंबर, 2026.
आइसोलेटेड कैटेगरी की हैं 191 वेकेंसी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेट नोटिफिकेशन के माध्यम से आइसोलेटेड कैटेगरी के विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे हैं.
कुल पद 191
चीफ लॉ असिस्टेंट 17
पब्लिक प्रॉसिक्यूटर 21
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर 8
जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) 79
स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर 27
साइटिफिक असिस्टेट (ट्रेनिंग) 3
लैब असिस्टेंट बोड-III (केमिस्ट एंड मेटलर्जिस्ट) 36
शैक्षणिक योग्यता : चीफ लॉ असिस्टेंट के लिए लॉ में डिग्री और तीन वर्ष वकालत का अनुभव, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए लॉ डिग्री और पांच वर्ष का अनुभव जरूरी है. सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर के लिए संबंधित विषय में डिग्री व डिप्लोमा, जूनियर ट्रांसलेटर के लिए हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री के साथ अनुवाद संबंधी योग्यता, जबकि साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री मांगी गयी है. लैब असिस्टेंट के लिए भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ 12वीं पास होना जरूरी है.
आयु सीमा : न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 40 वर्ष निर्धारित है.
वेतन : पद के अनुसार प्रारंभिक मूल वेतन 19,900 से 44,900 रुपये प्रतिमाह होगा.
चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर चयन होगा. जूनियर ट्रांसलेटर पद के लिए अनुवाद परीक्षा भी आयोजित की जायेगी.
आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 4 दिसंबर, 2026.
Indian Patent Office internship Apply भारतीय पेटेंट कार्यालय में इंटर्नशिप कार्यक्रम