DSSSB Recruitment 2026-27 : डीएसएसएसबी में जेई, एमटीएस पदों पर भर्ती शुरू, 11 दिसंबर लास्ट डेट, चयन प्रक्रिया
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, स्वायत्त निकायों और स्थानीय निकायों में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रिकल) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 1,260 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियो के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in के माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म 11 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक जमा कर सकते हैं।

डीएसएसएसबी एमटीएस और जेई भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा
डीएसएसएसबी एमटीएस और जेई भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है, जबकि एनडीएमसी में जेई के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष है। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 11 दिसंबर 2026 है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। एमटीएस के लिए विभागीय उम्मीदवारों को 40 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
Table of Contents
DSSSB JE, MTS Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। वहीं एमटीएस पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
DSSSB JE, MTS Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेजों की सूची
लेटेस्ट पासपोर्ट-साइज फोटो
स्कैन किए गए हस्ताक्षर
कक्षा 10 का प्रमाणपत्र या जन्म तिथि का प्रमाण
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री प्रमाणपत्र
शैक्षिक मार्कशीट
श्रेणी (कैटेगरी) प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
PwBD या अन्य संबंधित प्रमाणपत्र, यदि लागू हो
वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
आधिकारिक अधिसूचना में बताए गए अन्य दस्तावेज
DSSSB JE, MTS Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
चयन प्रक्रिया के तहत जूनियर इंजीनियर पदों के लिए टू टियर कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें टियर-I (200 अंक, 2 घंटे) केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा और टियर-II (200 अंक, 2 घंटे 30 मिनट) में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची बनेगी।
वहीं, एमटीएस पदों के लिए एक स्तरीय परीक्षा होगी, जिसमें 2 घंटे की अवधि में सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, संख्यात्मक योग्यता, हिंदी भाषा और अंग्रेजी भाषा से जुड़े 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (200 अंक) पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी है, जिसके तहत 1 अंक के गलत उत्तर पर 0.25 अंक और 2 अंक के गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।
Indian Patent Office internship Apply भारतीय पेटेंट कार्यालय में इंटर्नशिप कार्यक्रम
DSSSB JE, MTS Recruitment 2026: वेतनमान
डीएसएसएसबी जेई-एमटीएस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 (935,400 से 1,12,400 रुपये) तथा दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में पे लेवल-8 (52,000 से 1,51,100 रुपये) का वेतनमान मिलेगा।