Gram Panchayat Sachiv Bharti ग्राम पंचायत सचिव के 10 रिक्त पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच सूची जारी

Gram Panchayat Sachiv Bharti ग्राम पंचायत सचिव के 10 रिक्त पदों के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच सूची जारी

ग्राम पंचायत सचिव के 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच के बाद पात्र, अपात्र एवं निरस्त अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया है।
कार्यालय जिला पंचायत सरगुजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन मंगाए गए थे। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी। निर्धारित अवधि में कुल 2829 आवेदन प्राप्त हुए। चयन समिति द्वारा आवेदनों के प्रारंभिक परीक्षण के बाद 2236 आवेदन प्रारंभिक रूप से पात्र, 568 आवेदन अपात्र तथा 25 आवेदन निरस्त पाए गए हैं।

सूची का अवलोकन जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in  तथा सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

CG Shiksha Vibhag Bharti 2026-27 : छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

25 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावा-आपत्ति-
प्रकाशित प्रारंभिक पात्र, अपात्र एवं निरस्त सूची के संबंध में अभ्यर्थी अपनी दावा-आपत्ति आवश्यक अभिलेखों सहित कार्यालय जिला पंचायत सरगुजा में 25 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति केवल आवेदन पत्र में की गई प्रविष्टियों एवं प्रस्तुत अभिलेखों के आधार पर ही मान्य होंगे। दावा-आपत्ति आवेदन में पंजीयन क्रमांक का उल्लेख अनिवार्य रूप से करना होगा। दावा-आपत्ति के लिए कोई भी नवीन दस्तावेज मान्य नहीं होंगे।

Official Link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top